लखनऊ, सितम्बर 23 -- यूपी में मंगलवार को राज्यसभा की 10 और विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही, सियासी तपिश बढ़ गई। विधान परिषद की यह सीटें स्नातक और शिक्षक कोटे की हैं। सपा सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा इनमें से पांच सीटों पर मई में प्रत्याशी घोषित किए थे। आधा दर्जन सीटों पर माथापच्ची का सिलसिला जारी है। हालांकि इन सीटों पर कोर कमेटी सहित कई स्तर पर मंथन हो चुका है। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के बाद इन सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित होने की उम्मीद है। विधान परिषद की जिन 11 सीटों पर चुनाव होना है। उन सभी पर समाजवादी पार्टी पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा को अभी गोरखपुर शिक्षक सीट, इलाहाबाद स्नातक सीट, वाराणसी शिक्षक और स्नातक सीट, आगरा शिक्षक सीट और मेरठ स्नातक सीट पर प्रत्याशी घोषि...