नोएडा, अगस्त 23 -- आम आदमी पार्टी यानी AAP यूथ विंग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज अवाना के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक सरकारी स्कूल में बिना अनुमति के दाखिल होने और वीडियो बनाने का आरोप है। उन पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और पंकज अवाना का कहना है कि उत्तर प्रदेश में स्कूलों की हालत दिखाने के कारण उन पर यह कार्रवाई की गई है। आम आदमी पार्टी यूथ विंग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज अवाना पर नोएडा के सेक्टर-51 के होशियारपुर गांव में एक सरकारी स्कूल में बिना इजाजत दाखिल होने और स्कूल के कामकाज का वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी यूथ विंग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज अवाना के खिलाफ...