नई दिल्ली, जनवरी 28 -- UP Lekhpal Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से लेखपाल के 7996 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आज ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन upsssc.gov.in पर जाकर एप्लाई करें। लेखपाल के कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के 3205, अनुसूचित जाति 1679, अनुसूचित जनजाति 160, अन्य पिछड़ा वर्ग 2158, ईडब्ल्यूएस के लिए 792 पद हैं। केवल वही उम्मीदवार लेखपाल भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे जिन्होंने UPSSSC PET की परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है। पीईटी के स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।सिलेबस में बड़ा बदलाव इस बार यूपी लेखपाल भर्ती का सिलेबस पूरी तरह बदल दिया गया है। अब अभ्यर्थियों...