प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 11508 सहायक अध्यापक भर्ती में अवसर दिए जाने की मांग को लेकर किन्नर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बरेली की किन्नर की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होनी है। उक्त ट्रांसजेंडर का कहना है कि ऑनलाइन ओटीआर (एकल अवसरीय पंजीकरण) में तो महिला व पुरुष के अलावा ट्रांसजेंडर का विकल्प है लेकिन शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन के समय केवल महिला और पुरुष का विकल्प ही मिल रहा है। इसके चलते वह अपने वर्ग में आवेदन नहीं कर पा रही है। दो किन्नरों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहुंचकर समस्या बताई थी लेकिन आवेदन के पोर्टल में संशोधन नहीं होने पर उनमें से एक ने हाईकोर्ट में याचिका कर दी है। इस मामले में चयन आयोग के पीआरओ डॉ. संजय कुमार सिंह का कहना है कि किन्नर के हाईकोर्ट में पह...