मथुरा, मई 28 -- पुलिस मुख्यालय से मथुरा पुलिस को सुरक्षा को लेकर यूपी-112 पुलिस को 16 दो पहिया वाहन उपलब्ध कराये हैं। नोडल अधिकारी एसपी देहात ने पुलिस लाइन से विभिन्न थाना पीआरवी को बाइक सौंपते हुए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बताते चलें कि जनपद को डिमांड के सापेक्ष 16 नयी पल्सर बाइक शासन ने यूपी-112 को उपलब्ध कराई हैं। इनके आने के बाद बुधवार को 112 के नोडल अधिकारी व एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सभी बाइकों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिले में जरुरत के हिसाब से पीआरवी बाइक उपलब्ध कराई गयी हैं। इससे पूर्व में 66 चार पहिया पीआरबी गाड़ी तथा 21 दो पहिया पीआरवी जिले भर में संचालित थीं। 87 पीआरवी पूर्व से संचालित हो रही थी जो कि अब बढ़कर 103 हो गई हैं। एसपी देहात ने बताया कि वर्तमान में...