लखनऊ, मई 18 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में यूपी 112 कार्यालय के सामने कार सवार दबंगों ने दुस्साहसी घटना को अंजाम दिया। दबंगों ने मामूली स्क्रैच लगने पर लोडर चालक को रोककर बेहरमी से पीटा। फिर डेकोरेशन आइटम लदे लोडर में आग लगाकर फूंक दिया। करीब 15 लाख रुपए का माल जलकर खाक हो गया। आरोपी बदमाश घटना के बाद फरार हो गए। पीड़ित की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। साथ ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। गोमतीनगर विस्तार निवासी अभय प्रताप सिंह के मुताबिक उनकी फर्म का लोडर वाहन शुक्रवार देर रात सुशांत गोल्फ सिटी स्थित डैमसन प्लम होटल से आर्टिफिशियल फ्लावर प्रॉप्स, डेकोरेशन आइटम और कपड़ों का सामान लेकर लौट रहा था। गाड़ी चालक धर्मराज सिंह चला रहा था। उन्होंने बताया कि धर्मराज जैसे ही यूपी 112 पुलिस कार्यालय के सामने पहुंचा। त...