नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- UP Home Guard PET 2026 Date: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए एक बेहद बड़ा अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पहले यह शारीरिक परीक्षा 8 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे टालकर 14 सितंबर 2026 से आयोजित करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि में भी बदलाव किया है।परीक्षा टालने का मुख्य कारण: लगातार बारिश और सुरक्षा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के विभिन्न पीएसी वाहिनी मैदानों और रिजर्व पुलिस लाइनों में जलभराव और फिसलन की समस्या उत्...