नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी यूपीपीआरपीबी ने होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की सूचना के मुताबिक प्रदेश के 75 जिलों में होमगार्ड के कुल 41424 पद खाली थे। इन सभी पदों के लिए 41424 उम्मीदवारों का अंतिम चयन कर लिया गया है। जिलेवार चयन सूची भी बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने सारे चरण पार किए थे वे अब आराम से अपना नाम देख सकते हैं। इस भर्ती की शुरुआत लिखित परीक्षा से हुई। परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश भर के केंद्रों पर हुई। इसमें 19 लाख से ज्यादा उम्मीदवार बैठे थे। यानी मुकाबला कड़ा था। एक एक नंबर की कीमत थी। लिखित परीक्षा का नतीजा 28 जून को आया। इसके बाद बोर्ड ने 1 लाख 7 हजार 221 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए च...