नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा से ऐन पहले बड़ा फैसला किया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी तमाम भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनकी कंटेंट पर चर्चा, विश्लेषण करने और उन्हें शेयर करने पर बैन लगा दिया है। इसका मतलब है कि होमगार्ड परीक्षा के प्रश्न या प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर शेयर करना, उन्हें एनालिसिस करना, डिस्‍कशन या शेयरिंग करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने नोटिस जारी कर कहा, 'उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों को सूचित किया जाता है...