लखनऊ, अप्रैल 24 -- UP Police: उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा को लेकर भ्रम फैलाने वाले जालसाजों को लेकर पुलिस ने सख्ती अपनाई है। सोशल मीडिया पर फर्जी तरीके से प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का दावा करने वाले टेलीग्राम चैनल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चैनल संचालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। बतादें कि यूपी में होमगार्ड्स के पदों पर 25, 26 और 27 अप्रैल को भर्ती परीक्षा होगा। परीक्षा की शुचिता को लेकर सरकार और पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। लखनऊ की सोशल मीडिया सेल इंटरनेट के सभी प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टेलीग्राम पर पैनी नजर रख रही है। इसके बाद भी जालसाज परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहे है। टेलीग्राम चैनल के माध्यम से जालसाज ...