संवाददाता, अक्टूबर 5 -- यूपी में रायबरेली के गोरा बाजार स्थित पीएसी परिसर में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान रविवार को दौड़ लगाते समय करीब 21 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। कई अभ्यर्थी चक्कर आने और कमजोरी के कारण मैदान में गिर पड़े। इससे भर्ती स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनका इलाज किया। घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के लिए किए गए इंतजाम और दौड़ के समय को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गोरा बाजार स्थित पीएसी परिसर में रविवार सुबह अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। अभ्यर्थियों के मुताबिक उन्हें सुबह करीब पांच बजे पहुंचने के लिए कहा गया था और साढ़े पांच बजे दौड़ प्रस्तावित थी। लेकिन सर्वर संबंधी समस्या क...