वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा 2025 में दूसरे दिन रविवार को 45 केंद्रों पर दो पालियों में 40224 में से 31396 परीक्षार्थी शामिल हुए। 22 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की अपेक्षा पहली पाली में कम उपस्थिति रही। परीक्षा की नोडल अधिकारी एडीसीपी महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि पहली पाली में 20112 में से 15573 उपस्थित रहे, जबकि 4539 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 20112 में से 15823 परीक्षार्थी शामिल हुए। 4289 अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन भी सभी केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्थित तरीके से हुई। कहीं पर भी किसी तरह का व्यवधान नहीं रहा। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 में दूसरे दिन 5585 अभ्यर्थियों ने की सहभागिता केंद्रों पर प्रवेश के पहले परीक्षार्थियों की पूरी चेकिंग क...