बुलंदशहर, जुलाई 29 -- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते बुलंदशहर ने उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग में बड़ा सुधार दर्ज किया है। अब यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद ने 12 पायदान की छलांग मारी है। जिला 48वें से सुधरकर 36वें स्थान पर पहुंचा गया है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मई माह में यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग में बुलंदशहर जनपद 48वें स्थान पर था। इसके बाद विभाग द्वारा सभी योजनाओं और तय पैरामीटर्स पर तेजी से काम शुरू किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम जून की रैंकिंग में देखने को मिला है। यह भी पढ़ें- यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में 36वें स्थान पर पहुंचा जिला जून माह की रिपोर्ट में बुलंदशहर 12 पायदान ऊपर चढ़कर प्रदेश में 36वें स्थान पर पहुंच गया है। इस सुधार के...