अलीगढ़, अगस्त 24 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। 40 साल से लंबित चल रहे यूपी-हरियाणा सीमा विवाद का जल्द ही निपटारा होगा। विवाद से प्रभावित तहसील खैर के लालपुर रैयतपुर में लंबित सर्वेक्षण एवं अभिलेख कार्य अब आधुनिक तकनीक से पूरा कराया जाएगा। मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्व परिषद ने डीएम को पत्र भेजकर जीपीएस, डीजीपीएस मैपिंग, टोटल स्टेशन सर्वे व ड्रोन सर्वे जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर तेज गति से पैमाइश कराने के निर्देश दिए हैं। राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव की ओर से डीएम को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि ग्राम लालपुर रैयतपुर में दीक्षित अवार्ड के तहत हरियाणा से प्राप्त रकबे के संबंध में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर नौ अप्रैल को आदेश पारित हुआ था। इसके अनुपालन में गांव में सर्वेक्षण की प्रक्रिया चल रही है। पत्र के मुताबिक सर्...