मेरठ, मई 1 -- उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। स्पोर्ट्स कॉलेज में एडिशन को लेकर जारी निर्देशानुसार लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेजों में कुल 518 संभावित रिक्त सीटों को भरने की तैयारी है। जिसके चलते इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म 'खेलसाथी पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। एडमिशन प्रक्रिया में स्पष्ट किया है कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पेन (पर्मानेंट एजुकेशन नंबर) अन...