नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- आयोग (यूपीईएसएसएस) ने 23 अक्टूबर की देर रात 'विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा' (विशेष टीईटी) की परीक्षा तिथि और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही आयोग ने एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दया है। इसके जरिए उम्मीदवार अपने परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आयोग की इस नोटिफिकेशन के मुताबिक स्पेशल टीजीटी की लिखित परीक्षा आगामी तीन नवंबर को प्रदेश के 6 प्रमुख मंडल मुख्यालयों में होगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप देख सकते हैं। बता दें कि अभी आयोग ने एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है। ऐसे में ध्यान देने वाली बात यह है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता प्रवेश पत्र में उपलब्ध कराया जाता है। बता दे...