शामली, मई 1 -- शहर के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में 29वीं उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 30 से 40 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शामली एथलेटिक्स संघ के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगामी 7 एवं 8 मई 2026 को पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में आयोजित होने वाली 29वीं उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में हिमांशु मलिक प्रथम तथा शाकिर द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में शाकिर ने प्रथम और श्रीदेव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 400 मीटर दौड़ में हिमांशु मलिक प्रथम एवं...