बरेली, जून 8 -- नोएडा में चार से सात जून तक हुई प्रतियोगिता बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा स्थित प्रो मैथ्यूज अकादमी में चार से सात जून तक आयोजित 30वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अकादमी के छह निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया और जिले का गौरव बढ़ाया।10 मीटर एयर राइफल आईएसएसएफ महिला वर्ग में गरिमा दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं 10 मीटर एयर राइफल एनआर जूनियर महिला वर्ग में अभिलाषा सिंह ने भी रजत पदक हासिल किया। 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर पुरुष टीम स्पर्धा में सौमित्र, रचित और शशांक रस्तोगी की टीम ने कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में उन्नति ने दो स्वर्ण पदक जीते प्रतियोगिता में गरिमा दीक्...