आगरा, मई 10 -- झांसी में 8 से 10 मई तक यूपी स्टेट मलखंब प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को समाप्त हुई प्रतियोगिता में आगरा के कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक सहित कई पदक जीते। जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि 8 वर्ष से कम आयुवर्ग बालिका में गोरी चौहान ने रोप मलखंब में रजत पदक, 12 वर्ष से कम आयुवर्ग बालक में देव ने पोल मलखंब में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शिवा ने 14 वर्ष से कम आयुवर्ग में रोप मलखंब में रजत पदक जीता। ललित ने 18 वर्ष से कम आयुवर्ग में रोप मलखंब में रजत पदक जीतने के साथ ही ललित ने पोल मलखंब में भी कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- डायनेमिक चैस स्कूल के खिलाड़ियों का प्रदेश शतरंज में शानदार प्रदर्शन 18 वर्ष से कम आयुवर्ग में अमन ने रोप मलखंब और हैंगिंग मलखंब में एक-एक कांस्य पदक ...