आगरा, सितम्बर 2 -- लखनऊ में 4 से 6 सितंबर तक यूपी स्टेट फिन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा। आगरा फिन स्विमिंग संघ के सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा के 14 तैराक रणबहादुर सिंह, कर्नल उमेश यादव, कुमकुम गुप्ता, मनीष सिंह, अमर अवस्थी, चांदनी, गोविंद, अभिषेक बघेल, रुद्राक्षी राठौर, प्रशस्ति राठौर, उदय बंसल, संवि यादव, आर्यमन सिंह, रुद्राक्ष प्रतिभाग करेंगे। सभी बाईफिन, मोनोफिन, सरफेस, एप्निया इवेंट में प्रतिभाग करेंगे। टीम के प्रशिक्षक अमर अवस्थी एवं टीम मैनेजर कुमकुम गुप्ता होंगे। टीम 3 सितम्बर को लखनऊ के लिए रवाना होगी। यह भी पढ़ें- तैराकी में दीपशिखा ने जीता चार स्वर्ण पदक, खुशी का माहौल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...