कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर। द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट डीफ क्रिकेट चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में कानपुर ने गाजियाबाद को तीन विकेट से हराया। दूसरे मैच में मेरठ ने देवरिया को 19 रन से पराजित किया। क्राइस्टचर्च मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में कानपुर की घातक गेंदबाजी के आगे गाजियाबाद की पूरी टीम 10.4 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई। टीम से हिमांशु सिंह ने 26, व अभय ने 15 रन बनाए तो गेंदबाजी में अभिषेक तिवारी और मो. कलीम ने तीन-तीन, बिलाल ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर की टीम ने 10.1 ओवर में सात विकेट पर 90 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अभिषेक तिवारी ने 19 रन, बिलाल ने 15 रन बनाए तो गेंदबाजी में आदिय और गौरव ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक को चुना गया।इसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में मेरठ ने 15 ओवर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.