आगरा, अप्रैल 17 -- लखनऊ में चल रही यूपी स्टेट ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ताजनगरी के इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में पूमसे खिमजांग व पूमसे शिपजिन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विरोधियों को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने के बाद पंकज शर्मा 15 से 17 मई तेलंगाना में होने वाली 16वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पंकज शर्मा के स्वर्ण पदक जीतने पर संघ की सीईओ संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, हरिकांत शर्मा, नवनीत कुलश्रेष्ठ ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.