बदायूं, जुलाई 11 -- तीन दिवसीय यूपी स्टेट ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा हॉल में शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्ग में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी अशोक खुराना द्वारा किया गया। खुराना का इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम योगदान रहा। खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों एवं रेफरी को को अशोक खुराना ने पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एलीट मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा किया गया। आयोजक अभ...