नई दिल्ली, मई 20 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या का सीधा तार यूपी से जुड़ गया है। तीन गिरफ्तारी के बाद जांच में पता चला है कि हत्या में इस्तेमाल कार भी यूपी के बलिया से ही खरीदी गई थी। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के दवनी गांव में एक अपराधी की तलाश में छापामारी भी की थी। हालांकि तब आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सका। मंगलवार को बलिया के पड़ोसी जिले गाजीपु के एक युवक को भी वाराणसी से सीबीआई ने गिरफ्तार ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। सूत्रों की मानें तो बांसडीहरोड के एक व्यक्ति की कार को 50 हजार रुपये में खरीदा गया था। गाड़ी के खरोचे गये इंजन और चेचिस नम्बर को ट्रेस करने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस के इनपुट पर जनपद की पुलिस ने तहकीकात की। इसके बाद टीम गाड़ी मालिक के यहां पहुंची और...