लखनऊ, नवम्बर 15 -- परमिट शर्तों की धज्जियां उड़ाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से अवैध रूप से सवारियां भरने वाली बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में पंजीकृत कई स्लीपर बसों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन सतर्कता' के तहत दूसरे राज्यों की इन बसों को पकड़ा गया। परिवहन विभाग द्वारा 13 से 17 नवंबर तक चलाए जा रहे इस सघन जांच अभियान के तहत आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर यात्री बसों की कड़ी निगरानी की जा रही है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय ने बताया कि 13 नवंबर से रविवार शाम चार बजे तक प्रवर्तन टीमों ने कुल 137 बसों पर कार्रवाई की है। इनमें नियम तोड़ने वाली 126 बसों के चालान काटे गए हैं, जबकि गंभीर अनियमितताएं...