लखनऊ, अक्टूबर 8 -- यूपी से अरब देशों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी। दिसंबर अंत तक रियाद के लिए लखनऊ से सीधी तीन फ्लाइटें हो जाएंगी। दुबई सरकार की एयरलाइंस फ्लाई दुबई अपनी लो बजट 'फ्लाई डील' लेकर आ रही है। यह फ्लाइट दिसम्बर से शुरू होगी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इस बीच लखनऊ से रियाद जाने वाले यात्रियों का दबाव बढ़ा है। इसी को देखते हुए कनेक्टिविटी बढ़ रही है। अक्तूबर से एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस भी रियाद के लिए नई फ्लाइटें शुरू करने जा रही है जो सप्ताह में तीन दिन दोनों एयरपोर्ट के बीच संचालित होगी। फ्लाई डील के सूत्रों ने बताया कि उनकी फ्लाइट दिसम्बर से शुरू होगी और किराया अपेक्षाकृत कम होगा। मौजूदा समय लखनऊ-रियाद के बीच फ्लाइनास की फ्लाइट संचालित हो रही है। फ्लाइटों के विंटर शेड्यूल के लिए कुछ दिन पहले विभिन्न एयरलाइं...