नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- यूपी के कोटे की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है। भाजपा से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाली श्रुति गंगवार के पास एक किलो से अधिक सोना व पांच किलो चांदी है। वह आभूषणों की शौकीन हैं। पति सुबोध सचान के पास भी 250 ग्राम सोना है। श्रुति व उनके पति के पास मिलाकर कुल 14.81 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है लेकिन चलने को गाड़ी नहीं है। झारखंड के पूर्व राज्यपाल व भाजपा के कद्दावर नेता संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार ने चुनावी हलफनामे में संपत्ति का जो ब्योरा सार्वजनिक किया है।श्रुति के पति सुबोध सचान के पास 250 ग्राम सोना दिए गए चुनावी हलफनामे में बताया गया है कि श्रुति गंगवार के पास 1125 ग्राम सोना व पांच किलो चांदी है जिसकी कुल कीमत 1.60 करोड़ रुपये है। श्रुति के पति सुबोध सचान के पास 250 ग्राम सो...