वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 26 -- UP News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को मुरादाबाद की जामा मस्जिद क्षेत्र के पार्क की सभा में शक्ति प्रदर्शन किया। ओवैसी ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाना है तो सपा को एआईएमआईएम से समझौता करना होगा। ओवैसी ने दावा किया कि भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्षी एकजुटता जरूरी है। कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग अकलियत को कमजोर करना चाहते हैं। शिक्षा से वंचित करने का प्रयास हो रहा है। रामपुर का मौलाना अली जौहर विश्व विद्यालय प्रकरण इसका एक उदाहरण है। वहीं, आरोप लगाया कि हमारी मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों पर कार्रवाई की जा रही है। 100-100 साल पुरानी धार्मिक इमारतों को गिराया जा रहा है। जबकि, इन मुद्...