एक संवाददाता, फरवरी 10 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले में हर्ष फायरिंग के दौरान एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। सु्प्पी थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में रविवार रात शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई। गंभीर रूप से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया गांव निवासी रविंद्र साह के पुत्र रोशन कुमार (14) के रूप में की गई है। वर-वधू पक्ष के लोग फरार हैं। बताया गया कि आरोपित दूल्हे का 'बॉस' है और यूपी से बारात में शामिल होने आया था। सदर एसडीपीओ-1,राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इनमें से दो लोगों के शरीर पर खून लगा था। रमनगरा निवासी दिनेश साह की पुत्री...