बलरामपुर, मार्च 9 -- बलरामपुर,संवाददाता। थाना पचपेड़वा पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें, 22 प्लास्टिक कुर्सियां, एक गैस सिलेंडर और 4,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ कस्बा पचपेड़वा के नई बाजार क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर गैसड़ी की ओर से बढ़नी की तरफ चोरी की मोटरसाइकिलें लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुलसीपुर-बढ़नी मुख्य मार्ग पर सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरूआ थाना क्षेत्र के पास ग्राम मलगहिया के निकट घेराबंदी कर दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.