लखनऊ, अक्टूबर 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय व राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश से पहली बार तरल ग्लूकोज का वाणिज्यिक निर्यात वियतनाम को किया गया है।

वियतनाम को पहली बार तरल ग्लूकोज का निर्यात कानपुर से 48 मीट्रिक टन तरल ग्लूकोज की खेप वियतनाम रवाना की गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि यह उपलब्धि प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में नए अवसर खोलने के साथ ही निर्यात उत्पादों में विविधता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। तरल ग्लूकोज का यह निर्यात प्रदेश के प्रसंस्कृत खाद्य नि...