नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक यूपी से लेकर हरियाणा और पंजाब तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। दूसरी ओर अकवान चक्रवात की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश भी हो सकती है। बारिश के बाद उत्तर प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ेगी और तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सतकी है।पंजाब और हरियाणा में बढ़ेगा कोहरा गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 22 नवंबर तक पंजाब और हरियाणा में कोहरे का असर बढ़ेगा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद को छोड़कर ...