बक्सर, सितम्बर 10 -- कार्रवाई सिमरी के इंग्लिशपुर गांव निवासी मनोज भर के रूप में पहचान यूपी के दिलदारनगर थाना क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी डुमरांव, संवाद सूत्र।

पुलिस की कार्रवाई यूपी के दिलदारनगर से वर्ष 2017 में चोरी हुई स्कॉर्पियो के मामले में स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से करीब नौ साल पुराने मामले की जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी मनोज भर के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले में जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

चुराई गई स्कॉर्पियो पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर थाना क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी। इस संबंध में...