बगहा, जून 20 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। धनहा थाना की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से आल्टो कार में छिपाकर लाई जा रही 85 लीटर देसी एवं विदेशी शराब की खेप को शनिवार की दोपहर थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव से बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की ओर से एक आल्टो कार में शराब की खेप लेकर बिहार में प्रवेश किया जा रहा है। कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखी गई कुल 85 लीटर देसी एवं विदेशी शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- यूपी से कार में छिपा लाई जा रही शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...