नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने उत्तर प्रदेश से कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए नई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसके साथ ही, यूपी से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब उपासना और कुम्भ जैसी प्रमुख ट्रेनें सुपरफास्ट की श्रेणी से बाहर कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को किराए में राहत मिलेगी।हुबली और आसनसोल के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए हुबली (कर्नाटक) और आसनसोल (प. बंगाल) के बीच विशेष गाड़ियाँ संचालित की जाएंगी: गाजीपुर सिटी-हुबली स्पेशल (07338): यह ट्रेन 9 से 30 अप्रैल तक हर गुरुवार को गाजीपुर सिटी से सुबह 5.45 बजे चलेगी और वाराणसी हो...