आगरा, अक्टूबर 5 -- मोहाली (पंजाब) में आठ अक्तूबर से शुरू हो रही बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही उत्तर प्रदेश की टीम का उप कप्तान ताजनगरी की संपदा दीक्षित को बनाया गया है। संपदा के कोच राहुल प्रजापति ने बताया कि संपदा लगातार महिला क्रिकेट जगत में अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने अंडर-19 और अंडर-23 में भी बहुत शानदार प्रदर्शन किया था। इससे पहले संपदा अंडर-19 यूपी टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। उनके टीम का उप कप्तान बनने पर आगरा के वरिष्ठ क्रिकेटरों ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...