यूपी सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 25 मई को होगा
बरेली, मई 23 -- बरेली। 29वीं यूपी सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में एक व दो जून को होगी। इस चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी यूपी की टीम से 24 से 28 जून को भुवनेश्वर ओड़िशा में आयोजित 65वीं इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन की चयन समिति द्वारा किया जाएगा। जिला एथलेटिक संघ के सचिव गजेंद्र तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 25 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह आठ बजे से होंगे। इच्छुक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। एथलीट की आयु 24 जून तक 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.