नई दिल्ली, जून 8 -- उत्तर प्रदेश में पुलिस सिपाही भर्ती के पहले दिन 25 प्रतिशत अभ्यर्थी गैरमौजूद रहे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार यह परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की गई। इसके लिए 1183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई थी और हर गतिविधि पर लगातार निगरानी की जा रही थी।9.62 लाख अभ्यर्थियों को बुलाया गया लिखित परीक्षा के लिए कुल 9,62,832 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया था। इनमें से 7,23,540 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह उपस्थिति लगभग 75.15 प्रतिशत दर्ज की गई। यानी लगभग 25 प्रतिशत अभ्यर्थ...