रामपुर, दिसम्बर 10 -- मनकरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव और कैरियर मेले में का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज धनौरा के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश और राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव व प्रवक्ता काशिफ खां ने वार्षिकोत्सव और कैरियर मेले का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया गया कि पंख पोर्टल की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स के भविष्य को ध्यान में रख कर की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से यूपी बोर्ड के सभी छात्र-छात्राएं अपने करियर के विषय में विशेषज्ञों से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आरंभ किये गए इस पोर्टल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के संबंध में सही निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन...