अमेठी, जनवरी 20 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता मिलने के मामले में यूपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने अमेठी के प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज को तात्कालिक प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।जिले के समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के निलंबन के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास ) नलिन राज को समाज कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था। नलिन राज द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ियों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। शासन को प्राप्त शिकायतों और जांच में यह तथ्य सामने आया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रमों के लिए निविदा प्रक्रिया में शामिल एक फर्म द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.