लखनऊ, फरवरी 18 -- युवाओं को रोजगार के अवसरों से सीधे जोड़ने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) मुख्यालय में कौशल कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर अवसर पर मंत्री ने कॉल सेंटर के माध्यम से पूर्व में प्रशिक्षित एक छात्र से फोन पर सीधा संवाद कर उसके अनुभवों की जानकारी ली और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के हर गांव और शहर के युवाओं तक मिशन की योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा रोजगार अवसरों की सटीक और अद्यतन जानकारी सीधे पहुंचे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी युवा केवल जानकारी के अभाव में अवसर से वंचित न रहे। सही समय पर सही मार्गदर्शन देकर युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.