लखनऊ, नवम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए जीरो टॉलरेंस के तहत समाज कल्याण विभाग के 4 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनके अलावा 3 सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई और उनकी पेंशन में कटौती के आदेश जारी हुए। साथ ही विभाग की तरफ से सभी मामलों में एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दे दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ज़ीरो टोलरेंस की निति को अपनाते हुए भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर लगातार प्रहार कर रही है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपी 04 अधिकारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही करते हुए 03 सेवानिवृत्त अधिकारियों के पेंशन से कटौती का निर्देश दिया है। इनमें से भ्रष्टाचार के कुछ मामले पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से लंबित पड़े थे. आर...