लखनऊ, फरवरी 13 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बीच आरक्षण के मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हो गई। बहस के दौरान माता प्रसाद पांडेय द्वारा एक जातिगत शब्द के इस्तेमाल पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को दखल देना पड़ा। हस्तक्षेप करते हुए संबंधित आपत्तिजनक शब्द को कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए और सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। अध्यक्ष के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई। सदन में अपने भाषण के दौरान माता प्रसाद पांडेय ने कहा, 'हमने एक केवट से पूछा कि तुम *** बनोगे? इस पर वह मुझ पर गुस्सा हो गया। कहा- मुझे क्यों? इस पर हमने कहा कि यही आपको बनाना चाह रहे हैं।' संजय निषाद पर तंज कसत...