नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- UP News: ;यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी दलों ने तैयारियों शुरू कर दी है। राजनीतिक पार्टियों ने ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा आधी आबादी को साधने की मुहिम शुरू करेगी। मोदी सरकार से लेकर पार्टी संगठन तक इस काम में जुटेंगे। पार्टी इसे लेकर प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम करेगी। महिला हित में सरकार द्वारा लिए गए फैसले गिनाए जाएंगे। वहीं पंचायतों की तर्ज पर देश की सर्वोच्च पंचायत में भागीदारी सुनिश्चित होने की जानकारी भी दी जाएगी। इन कार्यक्रमों के लिए पार्टी ने जिलों में संयोजक भी नियुक्त कर दिए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को वरिष्ठ भाजपा नेत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने देश के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक और युगांतरकारी...