लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन चुनाव समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच ही होगा। जनता अब भाजपा सरकार को हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को असली मुद्दों से भटकाना चाहती है। वंदे मातरम् के मुद्दे में लोगों को उलझा कर भाजपा महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं जैसे मुद्दों को पीछे करना चाहती है। भाजपा जनता को उलझाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण आगे भी रहेगा।

महंगाई और जनसमस्याएं सपा मुखिया ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकार ने त्योहार में मंहगाई और बढ़ा दी है। अपने लोगों को मुनाफा कराने के लिए चीनी महंगी कर दी।...