नई दिल्ली, मार्च 14 -- UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाताओं के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। अब मतदाताओं को मतदान केंद्र पर अपना मोबाइल फोन घर छोड़कर आने या असुरक्षित स्थानों पर रखने की जरूरत नहीं होगी। निर्वाचन आयोग ने निर्णय लिया है कि आगामी चुनावों में मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी और बूथ के ठीक बाहर उन्हें सुरक्षित जमा करने के लिए विशेष काउंटर व व्यवस्था की जाएगी। शुक्रवार को कानपुर के सरसैय्या घाट स्थित नवीन सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।बूथों पर भीड़ कम करने के लिए नया फॉर्मूला मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुगम और तेज बनाने के लिए आयोग कई बदलाव कर रहा है। अब किसी भ...