लखनऊ, मार्च 24 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफतौर पर कहा है कि 2027 में यूपी में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा। यूपी में समीकरण के आधार पर समाजवादी पार्टी जीतने वालों को टिकट देगी। बंगाल में भाजपा सम्मानजनक हार का रास्ता ढूंढ रही है। यूपी में 2027 में समाजवादी पार्टी भाजपा को हराएगी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह हारने जा रही है।अखिलेश ने एक कार्यक्रम में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि समाज को जगाने में कांशीराम का बहुत बड़ा योगदान है। नेताजी और समाजवादी पार्टी मिलकर उन्हें इटावा से चुनाव जिताकर लोकसभा पहुंचाया था। बहुजन समाज को हक और सम्मान दिलाने के लिए समाजवादियों का बहुत बड़ा योगदान है। कांशीराम को भारतरत्न के लिए हम लोगों को पहले ही पत्र लिख देना चाहिए था।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की डिप्लोम...