संवाददाता, जुलाई 21 -- UP Vidhanmandal Monsoon Session : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से छह अगस्त तक चलेगा। मंगलवार को योगी कैबिनेट में विधानमंडल के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस बार मॉनसून सत्र राजनीतिक रूप से काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। हाल में सामने आए राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो सकती है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी और विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, बिजली सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। खास तौर से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विपक्ष का रुख हमलावर रह सकता है। उम्मीद की जा रही है सरकार इस मामले में अब तक की गई कार्रवाईयों का ब्योरा सदन में रख सकती है। कुल मिलाकर इस बार मॉनसून सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। वहीं, योगी...