वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा की उपेक्षा से ही यूपी बीमारू राज्य बन गया था। कुछ लोगों ने स्वार्थवश शिक्षा व्यवस्था को नष्ट किया। नौ साल पहले नौकरी के लिए भटकने वालों को दूसरे प्रदेशों में हेय दृष्टि से देखा जाता था। लेकिन डबल इंजन सरकार के प्रयास से अब यूपी वालों के लिए पहचान का संकट नहीं रहा। यह शिक्षा व्यवस्था में बदलाव से ही संभव हो पाया है। शिक्षकों से मुखातिब सीएम ने कहा कि सरकार आपके स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की चिंता कर रही है। आप गुरुदक्षिणा में बच्चों पर ध्यान दें और स्कूलों में शिक्षा और अनुशासन का वातावरण बनाएं। यह भी पढ़ें- 5 लाख कैशलेस सुविधा मिलने पर शिक्षकों में खुशी योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को काशी की धरती से 'कैशलेश चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया। इस योजना से प्रदेश के 12 लाख...