लखनऊ, मार्च 5 -- UP News: अखिलेश यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। सीएम का एक वीडियो शेयर उन्होंने कहा है कि यूपी वाले पूछ रहे कि काला चश्मा इतना क्यों भाया है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने होली पर काला चश्मा पहनकर रंगोत्सव मनाया और पूजा की। इसे ही लेकर सपा चीफ ने सवाल उठाया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूजा करने का एक वीडियो शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'ऐसा कर्म क्यों करता वो कि सबसे आंख चुराता है। आते समय लगाया था, अब जाते समय लगाया है। यूपी वाले पूछ रहे काला चश्मा इतना क्यों भाया है।' इससे पहले अखिलेश यादव ने होली के मौके पर शंकराचार्य प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा उन्हें दुख पहुंचा और उनका अपमान किया गया। पीडीए हर ...